{"_id":"613baec48ebc3eb620480830","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly459196740","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक होते ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, बुजुर्ग महिला की मौत, मासूम समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक होते ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, बुजुर्ग महिला की मौत, मासूम समेत चार घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हादसे में घायल तमन्ना खान। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। रामनगर नैनीताल से अपनी मां, बहन, बहनोई और दो साल के भांजे के साथ लखनऊ जा रहे युवक की कार लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बैक होते ट्रक में घुस गई। हादसे में वृद्ध मां रजिया सुल्ताना की मौत हो गई, जबकि बहन, भांजे सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को तिलहर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने रजिया को मृत घोषित कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
रामनगर नैनीताल निवासी बाइक मैकेनिक 27 वर्षीय मारूफ पुत्र मोहम्मद शमीम शुक्रवार को तड़के अपनी विवाहिता बहन 21 वर्षीय तमन्ना खान, 26 वर्षीय बांगरमऊ निवासी बहनोई अफजाल खान, दो वर्षीय भांजे अजमाल और अपनी मां रजिया सुल्ताना के साथ कार से लखनऊ बहन तमन्ना खान का इलाज कराने के लिए जा रहे थे। सुबह लगभग 7:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजी से आ रही कार असंतुलित होकर कटरा थाना क्षेत्र में लाल पंप के पास बैक हो रहे ट्रक में घुस गई। हादसे की आवाज से पेट्रोल पंप आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को तत्काल तिलहर सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने मारुफ की मां रजिया सुल्ताना को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल मारूफ ने बताया कि उसकी बहन तमन्ना खान को कुछ दिन पहले फालिस का अटैक हो गया था। उसे दिखाने के लिए बहनोई, मां और भांजे के साथ कार से लखनऊ जा रहा था। लाल पंप के समीप सामने से पीछे हो रहे ट्रक से अचानक कार टकरा गई, जिससे यह दुर्घटना हो गई। बताया कि उसके बहनोई अफजाल एसी के मकैनिक हैं और बांगरमऊ रहते हैं। घायल तमन्ना खान ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने मायके रामनगर नैनीताल गई थी अपने पति, पुत्र, मां और भाई के साथ लखनऊ डॉक्टर को दिखाने जा रही थी तभी यह हादसा हो गया है। थाना कटरा प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि ट्रक चालक टफरार हो गया है। उसका कुछ पता नहीं चला। शव को पोस्टमार्टम को भेज रहे हैं।