{"_id":"34510f6f1383ba698c3b28515651927f","slug":"rjd-workers-sitting-on-dharna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे राजद कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे राजद कार्यकर्ता
बंडा।
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल किसान सेल के कार्यकर्ता मंगलवार से प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर बघेल के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि उन्होंने बंडा में सड़कों को सही कराए जाने, नाला बनवाए जाने, किसानों का गेहूं खरीदे जाने सहित सात सूत्रीय ज्ञापन डीएम को देकर समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की थी। 20 अप्रैल तक मांगे पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ा है। जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह ने कहा कि एक तो किसानों पर प्रकृति की मार पड़ी है, वहीं दूसरी तरफ बंडा में अभी तक गेहूं क्रय केंद्र शुरू नहीं हो सके हैं। यदि 22 अप्रैल तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 23 अप्रैल से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान रमेश सिंह, श्रीकृष्ण कटियार, ब्रजेश शुक्ला, रामप्रकाश शुक्ला, असलम, मनोहर लाल, हरप्रीत सिंह, रीतेश भारद्वाज, विमल कुमार, अमितेश, राजप्रीत, सत्यप्रकाश, सतीश गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।