फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Riyasat Ali daughter says bulldozers run on house of the killers of my father

'बेरहमी से किया मेरे अब्बू का कत्ल': रोते हुए बेटी बोली- हत्यारों के घर पर चले बुलडोजर, मिले फांसी की सजा

Sun, 30 Jul 2023 05:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 05:51 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार की रात रियासत अली की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मृतक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
Riyasat Ali daughter says bulldozers run on house of the killers of my father
मृतक रियासत अली की बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के रेती रोड पर रियासत की हत्या के मामले में पुलिस ने अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन मृतक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। मृतक की बेटी ने कहा कि उनके पिता का बेरहमी से कत्ल किया गया। उन्हें सुकून तभी मिलेगा, जब सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात जमीन और रुपयों के विवाद को लेकर ममेरे भाइयों ने रियासत की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर 10 नामजद पर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उनके परिवार के लोग संतुष्ट नहीं है। 

विज्ञापन

पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप 

मृतका की बेटी ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ न्याय नहीं कर रही है। थाने की पुलिस ने मिलीभगत कर मुख्य आरोपी को थाने में हाजिर करा दिया है और अन्य हमलावरों को पकड़ नहीं रही है। उन्हें सुकून तभी मिलेगा, जब आरोपियों के घर पर बुलडोजर चले और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर फिर गरमाया माहौल, दोनों पक्षों को समझाने में जुटे अफसर
 

हत्याकांड के बाद मृतक के घर के आसपास कुछ संदिग्ध लोग टहलते नजर आए हैं। वह सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए हैं। मृतक के परिजनों ने मामले में चौक कोतवाली को अवगत कराया है, साथ ही रियासत के परिवार ने जान का खतरा भी बताया। दूसरी ओर मृतक की बेटी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया। 

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने कहा कि यदि मृतक के घर के पास कोई संदिग्ध लोग टहल रहे हैं तो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई जाए। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed