शाहजहांपुर। पुवायां नेहरू युवा केंद्र की ओर से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल, टग आफ वॉर, खो-खो, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग एवं 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुवायां, करनापुर, सकरापुर, नाहिल आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पुवायां विजेता तथा सकरापुर उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में इटोली, गोटिया, मोहनापुर, खांडेपुर आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें इटोली विजेता तथा गोटिया उपविजेता रही। टग आफ वार यानी रस्साकशी में सकरापुर, कन्नापुर, पुवायां, इटोली, मोहनापुर, बांसखेड़ा की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें सकरापुर विजेता तथा पुवायां उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ में 15 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम ऋषभ सिंह, अनमोल वर्मा द्वितीय तथा अभिषेक श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में किरण देवी प्रथम, सोनी देवी द्वितीय तथा गौरी प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को वरिष्ठ समाजसेवी युवा मंडल संरक्षक विपिन मिश्रा एवं जूनियर हाई स्कूल प्रधानाचार्य श्याम कुमार त्रिवेदी ने सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षक अरविंद मिश्रा ने किया। सहयोग संजीव कुमार, साधना शर्मा, संदीप कुमार, पुनीत कुमार, विपिन कुमार, बादाम सिंह, अभिषेक सिंह, विक्रांत मौर्य आदि लोगों का रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक अध्यापक श्याम कुमार पांडे ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।