फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rimjhim rain soaked body, joyful mind

रिमझिम बारिश में भीगे तन, हर्षित हुआ मन

Tue, 30 Jun 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 30 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rimjhim rain soaked body, joyful mind
मंगलवार सुबह से हो रही रिमझिम बारिश का लोगों ने आनन्द लिया। बारिश में तन भीगने के बाद युवा मन हर्षित नजर आया। सड़कों, गलियों और खुली छतों पर युवाओं ने बारिश में भीगकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश का क्रम रात तक जारी रहा। रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से पारा काफी गिर गया। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया। मानसून का स्वागत लोगों ने बारिश की फुहारों में भीगकर किया। वहीं स्कूल-कालेजों से वापस लौट रहे बच्चों ने रास्ते में किसी स्थान पर न रुककर बाइक, साइकिल और स्कूटी से भीगते हुए घर गए।
विज्ञापन

वहीं, सुबह से बारिश होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सरकारी दफ्तरों, निजी कार्यालयों, दुकानों और मजदूरी करने के लिए जाने वाले लोग घरों में ही कैद रह गए। इसके साथ ही कई विद्यालयों के बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने की वजह से शहर के निचले इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं सड़कों और गलियों कीचड़ की अधिकता रही। इससे पैदल राहगीरो के कपड़े खराब हो गए। सड़कों कीचड़ फैला होने से रोजेदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव ने कहा कि सोमवार शाम पांच बजे से मंगलवार को शाम पांच बजे तक 13.0 मिलीमीटर बारिश हुई। कहा इससे अधिकतम तापमान काफी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed