शाहजहांपुर। रॉकिंग राइडर्स ग्रुप का शनिवार को गठन किया गया। इसकी पहली बैठक भारद्वाजी कॉलोनी में हुई। इस दौरान केदारनाथ के लिए यात्रा और उसकी सफलता की रूपरेखा तय की गई।
रॉकिंग राइडर्स ग्रुप का अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना, संस्थापक सचिव सौरभ मोहन, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष अंकित अवस्थी, उप सचिव रमेश कुमार, मनोनय रैना तथा मीडिया प्रभारी सत्यम सक्सेना को घोषित किया। ग्रुुप के सचिव सौरभ ने बताया कि अगली बाइक राइड 14 से 18 मई तक केदारनाथ के लिए होगी। 14 मई को राइडर्स शाहजहांपुर से ऋषिकेश और 15 को ऋषिकेश से उत्तरकाशी गौरीकुंड पहुंचेंगे।
16 मई को गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर के लिए दर्शनार्थ पैदलयात्रा की जाएगी। 17 या 18 मई को शाहजहांपुर के वापसी की जाएगी। यात्रा के संबंध में जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7904819871 कॉल या व्हाट्सएप कर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही फेसबुक पर शाहजहांपुर राइडर्स पेज पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।