{"_id":"6882326cc7c4941e8c04abc1","slug":"rickshaw-driver-exploited-a-class-9th-student-girl-in-shahjahanpur-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कक्षा नौ की छात्रा से रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म, स्कूल छोड़ने के बहाने ले गया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कक्षा नौ की छात्रा से रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म, स्कूल छोड़ने के बहाने ले गया था आरोपी
Thu, 24 Jul 2025 06:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Jul 2025 06:49 PM IST
सार
शाहजहांपुर के आरसी मिशन इलाके में कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने दूसरे समुदाय के आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के आरसी मिशन इलाके में कक्षा नौ की छात्रा के साथ स्कूल ले जाने वाले ई-रिक्शा चालक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने घरवालों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी दूसरे समुदाय का है।
विज्ञापन
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री शहर के एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। मोहल्ला ताहवरगंज निवासी ई-रिक्शा चालक आसिफ उसे एक वर्ष से स्कूल ले जाया करता था। 15 जुलाई को छात्रा स्कूल जा रही थी। तभी आसिफ उसे मिश्रीपुर के पास मिल गया और स्कूल छोड़ने की बात कहकर ई-रिक्शा पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर पीटा
आसिफ ने ई-रिक्शा पर बैठी अन्य सवारियों को खोया मंडी में उतार दिया और छात्रा को वापस बाड़ीगांव के जंगल में ले आया। यहां उसे शादी करने का झांसा दिया और संबंध बनाने के लिए कहने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटा और दुष्कर्म किया। बाद में हरदोई बाईपास चौराहे पर छोड़ा और घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली में किसान की मौत: बेटी ने इंस्पेक्टर के पैरों पर रखा सिर, बोली- मेरे सामने पापा को मार डाला; जानें मामला
घर जाकर छात्रा मायूस रहने लगी। मां ने दबाव देकर पूछा तो उसने हकीकत बता दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।