फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired army of a million cash looted

रिटायर्ड फौजी से एक लाख की नगदी लूटी

Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर। Updated Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Retired army of a million cash looted
लूट - फोटो : अमर उजाला
दिनदहाड़े बैंक से लौटते वक्त बाइक सवारों ने की वारदात
विज्ञापन

सिपाही ने खोजबीन की, कोतवाल बोले: नहीं हुई कोई लूट

शुक्रवार को लकवाग्रस्त रिटायर्ड फौजी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक सरेबाजार बैंक में जमा कराने लाए एक लाख रुपये से भरा थैला छीन कर फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित को मिले एक सिपाही ने फौजी की व्यथा सुनकर अपनी बाइक से लुटेरों को खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। कोतवाल ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। 
थाना जैतीपुर के गंाव हीरपुर निवासी रिटायर्ड फौजी रामपाल घर पर रखे पांच सौ के नोटों वाले एक लाख रुपये तिलहर की स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में स्थित अपने खाते में जमा कराने के लिए घर से अपनी पत्नी विमला देवी व पुत्र अजय सिंह के साथ दिन के 11 बजे बैंक पहुंचे। रामपाल ने बताया कि बैंक के खाते में एक लाख रुपये जमा करने के लिए बैंक वालों ने आधार कार्ड व पैन कार्ड मांगा। बताया कि ये दोनों कागज वह नहीं लाए हैं। तब बैंक वालों ने खाते में पैसा जमा करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

रामपाल व उनकी पत्नी विमला देवी ने बताया कि वह दोनों अपने पुत्र अजय सिंह के साथ थैले में रखे रुपये लेकर बैंक से चले आए। बताया कि तीनों लोग दोपहर 12 बजे स्टेशन रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान राधा टाकीज से पहले बहादुरगंज चौराहे के पास पीछे से आई एक काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने रामपाल के हाथ से थैला छीन लिया तथा फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेबाजार लूट की इस घटना से लोग हतप्रभ रह गए। रोते बिलखते रामपाल पत्नी व पुत्र के साथ बाईपास चौराहे पर स्थित पुलिस सुरक्षा चौकी पर पहुंचे। यहां मौजूद एक सिपाही ने जब यह वाकया सुना फौरन उसने पीड़ित के पुत्र अजय सिंह को अपनी बाइक पर बैठाकर खोजबीन की, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली।  

कोतवाल दयाचंद्र शर्मा ने घटना पर अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरे दिन नगर में घूमते रहे, लेकिन इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली, और न ही कोई तहरीर थाने पर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed