फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain exposes the truth: roads cave in at various locations across the city.

Shahjahanpur News: बारिश ने खोली पोल, शहर में जगह-जगह धंस गईं सड़कें

Sat, 10 Oct 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes the truth: roads cave in at various locations across the city.
बहादुरगंज बाजार में धंसी सड़क में डाली गई रोड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। लगातार बारिश से शहर की सड़कों की हालत बदतर हो गई है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक जगह-जगह सड़कें धंस गई हैं और गहरे गड्ढे हो गए हैं। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर सड़कें उन्हीं स्थानों पर धंसी हैं, जहां हाल ही में सीवर या पानी के लिए पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गईं थीं। इससे निर्माण की गुणवत्ता और सड़कों की मरम्मत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले हुई बारिश में भी शहर की कई मुख्य सड़कें और गलियों की सड़कें धंस गईं थीं। नगर निगम ने गड्ढों में पत्थर और मौरंग डालकर उन्हें भर दिया था, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार हुई बारिश के बाद फिर कई स्थानों पर सड़कें धंस गई हैं। इससे नगर निगम की ओर से कराए गए अस्थायी इंतजामों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

--
जहां सीवर लाइन डाली गई, वहां आई समस्या

शहर में करीब छह माह पहले सीवर लाइन डालने का काम पूरा हुआ था। इसके बाद जिन स्थानों पर पाइप लाइन डाली गई, वहां सड़क धंसने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की तकनीकी रूप से सही तरीके से मरम्मत नहीं की गई। कुछ स्थानों पर लीकेज के कारण भी सड़क धंसने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में अंटा चौराहा से खलीलशर्की स्थित देवी प्रसाद स्कूल के पास डामर सड़क डाली गई थी। सड़क पर रोड रोलर चलने के दौरान पाइप लाइन में लीकेज हो गया और सड़क धंस गई। इसके बाद संबंधित फर्म ने बजरी डालकर खानापूरी कर दी। बारिश के बाद यह स्थान फिर समस्या बन गया है।
--
इन प्रमुख सड़कों पर भी बने गड्ढे
घंटाघर से लाल इमली चौराहा, लाल इमली से पंखी चौराहा, निशात टॉकीज से बहादुरगंज, अंटा चौराहा से केरूगंज और राजघाट से कनौजिया जाने वाली सड़क पर कई स्थानों पर सड़क धंस गई है। चौक क्षेत्र में पिछले सप्ताह बारिश के बाद डाले गए पत्थर और मौरंग भी बृहस्पतिवार की बारिश में जगह-जगह धंस गए।
--
गलियों में भी कीचड़ और गड्ढे
अमृत योजना 2.0 के तहत शहर की गलियों में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। जिन स्थानों पर काम अधूरा है, वहां बारिश के बाद कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में परेशानी हो रही है।

--
बारिश में धंसी सड़कों और गड्ढों को लेकर निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बारिश खत्म होने के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। पानी की आपूर्ति के लिए लाइन डालने का काम भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
00000000000000000000000000000
तिलहर में भी सड़कों का बुरा हाल

तिलहर। मोहल्ला नई बस्ती समेत नगर के कई इलाकों में पाइपलाइन, पानी की टंकी और गैस पाइपलाइन के कार्य के लिए खोदी गई सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी कौशल कुमार गुप्ता, सूर्यकुमार, पवनकांत शर्मा, धर्मेंद्र कुमार समेत तमाम लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन बुधवार को डीएम को भेजा। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद भी कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिन संस्थाओं ने कार्य के लिए सड़क की खोदाई की थी, वे ही सड़कों की मरम्मत करेंगी। इसके लिए निर्देशित किया जाएगा। संवाद

बहादुरगंज बाजार में धंसी सड़क में डाली गई रोड़ी। संवाद

बहादुरगंज बाजार में धंसी सड़क में डाली गई रोड़ी। संवाद

बहादुरगंज बाजार में धंसी सड़क में डाली गई रोड़ी। संवाद

बहादुरगंज बाजार में धंसी सड़क में डाली गई रोड़ी। संवाद

बहादुरगंज बाजार में धंसी सड़क में डाली गई रोड़ी। संवाद

बहादुरगंज बाजार में धंसी सड़क में डाली गई रोड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed