{"_id":"33868f88ff3db2dc4d54562b1be7a702","slug":"restored-farce-multinational-team-of-champions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता बन लौटी Òस्वांग मल्टीनेशनलÓ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता बन लौटी Òस्वांग मल्टीनेशनलÓ की टीम
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभूति नाट्य मंच के कलाकारों ने आगरा में हुए अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव में Òस्वांग मल्टीनेशनलÓ नामक हास्य नाटक का मंचन कर सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी कलाकारों ने सात पुरस्कारों पर कब्जा जमाया, जिसमें रंगयात्रा और कैंप फायर का प्रथम पुरस्कार भी शामिल है। संस्था ने रविवार शाम एसपी कॉलेेज में कार्यक्रम आयोजित कर कलाकारों को सम्मानित किया।
संस्था के वरिष्ठ रंगकर्मी प्रमोद प्रमिल ने बताया कि नाट्य महोत्सव में खेले गए नाटक स्वांग मल्टीनेशनल में प्रशांत गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता, मो. तसदीक को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार, अतीक अहमद को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। टीम ने सर्वश्रेष्ठ रूपसज्जा का भी पुरस्कार हासिल किया। संस्था के डायरेक्टर मनोज मंजुल ने टीम के प्रदर्शन पर हर्ष जताते हुए कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। इस बीच मुख्य अतिथि सदर बाजार स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के स्वामी शिखर सेठ ने मंजुल और प्रमिल के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया।
टीम में प्रशांत गुप्ता, आदित्य कुमार, रचना सिंह, भावना सिंह, अश्वनी सिंह, अभय सिंह, आकाश गौतम, पारस दीक्षित, रोहित वर्मा, अभिषेक कुमार, हर्ष कुमार, तरुण वर्मा, मो. तसदीक मानवेंद्र मिश्रा, नीरज सक्सेना, अतीक अहमद, सुमित सक्सेना, जितेंद्र राणा, अचल राठौर, सोनू और प्रमोद प्रमिल शामिल रहे।