फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Resolving differences between a couple

Shahjahanpur News: एक जोड़े के बीच मनमुटाव को दूर कराया

Wed, 03 Dec 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Resolving differences between a couple
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर 10 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। एक दंपती के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराते हुए उन्हें केंद्र से विदा किया गया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक दंपती की शादी करीब तीन साल पूर्व हुई थी। पारिवारिक कलह को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया था। सात माह से महिला अपने दो साल के बेटे के साथ मायके में रह रही थी। महिला का कहना था कि वह घर पर न रहकर पति संग लखनऊ में रहना चाहती है। वहीं शिक्षण कार्य करेगी।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव ने उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद दंपती ने साथ रहने का फैसला किया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि बाकी नौ पत्रावलियों पर अगली तिथि दे दी गई है। काउंसलिंग के दौरान महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका, बबीता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed