{"_id":"6abc12cc0a6ac3de1e06db7e","slug":"resolution-of-two-issues-at-the-public-hearing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-186106-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जनसुनवाई में दो समस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जनसुनवाई में दो समस्याओं का निस्तारण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में चार शिकायतें आईं। इनमें से दो का मौके पर समाधान करा दिया गया। बाकी दो शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
मोहल्ला हुंडालखेल निवासी मुख्तार अहमद ने पाइपलाइन में पानी नहीं आने, सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेश तिवारी ने पेंशन व उपदान का भुगतान किए जाने की, मक्कू बजरिया के नियाज हुसैन और आनंदपुरम कॉलोनी के इंद्रजीत मोहन ने जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत की।
जन्म प्रमाणपत्र न बनने की समस्या का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद