फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Residential Sanskrit school with smart class will open in the district

Shahjahanpur News: जिले में खुलेगा स्मार्ट क्लास युक्त आवासीय संस्कृत विद्यालय

Wed, 13 Sep 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Residential Sanskrit school with smart class will open in the district
लखीमपुर खीरी। संस्कृत भाषा के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने के लिए जिले में आवासीय संस्कृत विद्यालय खुलने जा रहा है। संस्कृत आवासीय स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर स्थापित होने वाले इस विद्यालय में संस्कृतमय माहौल बनाने के साथ ही इसमें ज्यादातर स्मार्ट क्लास होंगी।
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के बढ़ते चलन से धीरे-धीरे संस्कृत भाषा अपना वजूद खोती जा रही है। शहर में एक विद्यालय संचालित हो रहा है, लेकिन यहां पर व्यवस्थाएं मुकक्कल न होने की वजह से छात्रों की संख्या काफी कम होती जा रही है। इसको देखते हुए अब जिले में स्मार्ट क्लास युक्त आवासीय संस्कृत विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवासीय विद्यालय में बच्चों के रहने के आवासों के अलावा आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट क्लास होंगे जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। यहां पर बच्चों को डिजिटल तरीके से संस्कृत भाषा के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही आधुनिक विषयों का समावेश करते हुए एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इन आवासीय संस्कृत विद्यालय में संस्कृत भाषा के अलावा रोजगारपरक शिक्षा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed