फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Representatives drug derived Bike Rally

दवा प्रतिनिधियों ने निकाली बाइक रैली

Wed, 16 Dec 2015 11:04 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 16 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Representatives drug derived Bike Rally
उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अंतर्गत बुधवार को दवा प्रतिनिधि एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। दवा प्रतिनिधियों ने बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के आह्वान पर सुबह नौ बजे सभी दवा प्रतिनिधि शहीद उद्यान के पास एकत्र हुए और बाइक रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सभी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कलक्ट्रेट में अध्यक्ष मुरारी लाल ने कहा कि अखिल भारतीय आवाहन पर देशभर में तीन लाख दवा प्रतिनिधि हड़ताल पर हैं। 1982 में कानून में संशोधन कर सेल्स प्रमोशन के कार्य को उद्योग का दर्जा दिया गया है, लेकिन ड्रग लॉबी के दबाव के चलते केंद्रीय सरकार इसे लागू को टाल रही है। सचिव अशित मिश्रा ने कहा कि  कुछ राज्य सरकारों ने न्यूनतम वेतन, आठ घंटे काम का नोटीफिकेशन जारी किया है पर इसे प्रभावी लागू करने का अभाव है। हड़ताल में मनोज अवस्थी, आशीष शुक्ला, विजय मिश्रा, हिमांशु  मिश्रा, अनुराग गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, मुदित शुक्ला, सीएल तिवारी, अवधेश मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed