फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report registered against five for murder of student

Shahjahanpur News: छात्र की हत्या के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Report registered against five for murder of student
शव पहुंचने के बाद अपूर्व के नाना राजकुमार के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। पोस्टमॉर्टम के बाद अपूर्व का शव ननिहाल पहुंचने पर मामा ने आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। लगभग दो घंटे तक शव घर में रखा रहा। पुलिस ने दो से तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया, तब देर शाम अपूर्व का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मामा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मूलरूप से लखीमपुर के थाना मितौली के गांव भीखमपुर निवासी मनीष अवस्थी का पुत्र 16 वर्षीय अपूर्व अवस्थी लगभग दस साल से नाना राजकुमार मिश्रा के घर पुवायां के गांव कुंवरपुर जप्ती में रह रहा था। अपूर्व की मां की मौत हो चुकी है। अपूर्व पुवायां के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन

वह तीन जुलाई को स्कूल आया था और दोपहर साढ़े बारह बजे वह स्कूल से चला गया था। लगभग चार बजे अपूर्व के मामा प्रमोद अपूर्व को सीएचसी लाए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि स्कूल से घर आते समय अपूर्व को गांव के ही अमित मिश्रा, अनुज मिश्रा, आलोक मिश्रा, गौरव और विजय ने अपनी गाड़ी में गोली मार दी और गांव से कुछ दूर पेट्रोल पंप के पास फेंककर चले गए। उन्होंने घटना को देखा और वह भांजे को पुवायां सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अपूर्व की मौत सीने में गोली लगने से होना पाया गया है।
शुक्रवार शाम पांच बजे पोस्टमॉर्टम के बाद अपूर्व का शव ननिहाल पहुंचा तो मामा प्रमोद कुमार ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना पर खुटार, बंडा, सिंधौली और पुवायां की पुलिस फोर्स गांव पहुंची और प्रमोद से वार्ता कर आश्वासन दिया कि दो से तीन दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। दो घंटे तक चली वार्ता के बाद अपूर्व के ननिहाल के लोग राजी हो गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
--
चौंकाने वाला हो सकता है अपूर्व की मौत का खुलासा
पुवायां। पुलिस सूत्रों का दावा है कि अपूर्व की मौत के मामले में पूरे घटनाक्रम की जानकारी हो गई है, खुलासा चौंकाने वाला हो सकता है। हालांकि 30 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अब तक एक भी साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। इस कारण अब भी जांच की बात कही जा रही है।
अपूर्व की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन घटनाक्रम पुलिस के गले नहीं उतर रहा था। अपूर्व के मामा घटना का समय दिन में 3:40 से चार बजे का बता रहे हैं, लेकिन अपूर्व के कॉलेज में 12:30 बजे छुट्टी हो जाती है। पुलिस ने इस बिंदु पर जांच शुरू की है कि लगभग साढ़े तीन घंटे अपूर्व कहां रहा?
जांच में कुछ श्रमिकों ने पुलिस को अहम जानकारी दी, जिससे अपूर्व की मौत का मामला साफ हो चुका है, लेकिन साक्ष्य एकत्र नहीं किए जा सके हैं। पुलिस का पूरा जोर असलहे की बरामदगी पर है।
मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने अब तक उस वाहन को कब्जे में नहीं लिया है, जिससे शव फेंके जाने की बात खुद को चश्मदीद बताने वाले अपूर्व के मामा प्रमोद कह रहे थे। इसके अलावा अपूर्व साइकिल से कॉलेज आया था। कॉलेज से घर के रास्ते में कुछ सीसीटीवी में अपूर्व साइकिल से जाता भी दिख रहा है।
अपूर्व की साइकिल कहां है, पुलिस इसका भी पता नहीं लगा सकी है। ताजा घटनाक्रम होने के कारण पुलिस अपूर्व की मौत से संबंधित लोगों से कड़ाई से पूछताछ भी नहीं कर सकी है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के बाद अब पुलिस साक्ष्यों को जुटाने में तेजी लाएगी।
--
कॉलेज के कुछ छात्र भी पूछताछ को लाए गए थाने, एक थार गाड़ी भी कब्जे में ली
पुलिस ने नामजद में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उधर एक कॉलेज के चार छात्र भी पूछताछ के लिए थाने लाए गए हैं। एक थार वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। घटना के दिन थार को कॉलेज के पास देखा गया था। छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद सहित दो अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
--
दोनों पक्षों में जमीनी विवाद में दर्ज हैं कई मुकदमे
गांव कुंवरपुर जप्ती में प्रमोद मिश्रा और अनुज मिश्रा के परिवारों के जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कई मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। अपूर्व के दूसरे मामा मनोज का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस से सांठगांठ कर मुकदमों में एफआर लगवा ली है। पुलिस ने मुकदमों में आरोपियों को जेल भेजा होता तो भांजे की हत्या नहीं होती। अनुज मिश्रा पहले भाजयुमो में पुवायां नगर कमेटी में पदाधिकारी थे, लेकिन काफी समय पहले उनको संगठन से हटा दिया गया था। अनुज ने एलएलबी कर रखा है लेकिन वह वकालत न कर ई-रिक्शा एजेंसी चलाते हैं। अनुज का भाई आलोक एक अस्पताल का संचालन करते हैं।
--
प्रमोद ने दी पोस्टमॉर्टम हाउस पर रुपये मांगे जाने की सूचना
पुवायां। अपूर्व के शव का पोस्टमॉर्टम होने पर प्रमोद ने थाना प्रभारी को सूचना दी कि उससे छह हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर प्रमोद की समस्या का निराकरण कराया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि प्रमोद ने कॉल कर सूचना दी थी कि पोस्टमॉर्टम हाउस पर कुछ लोग उनसे रुपये मांग रहे हैं। अपूर्व के शव का पोस्टमॉर्टम किए जाने के समय वीडियोग्राफी कराई गई थी जिसके रुपये पुलिस देती है। प्रमोद से रुपये मांगे जाने पर सूचना दी गई, वह शाहजहांपुर में ही थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी के रुपये दे दिए और किसी ने रुपये नहीं मांगे थे। संवाद

--
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

शव पहुंचने के बाद अपूर्व के नाना राजकुमार के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद

शव पहुंचने के बाद अपूर्व के नाना राजकुमार के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद

शव पहुंचने के बाद अपूर्व के नाना राजकुमार के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद

शव पहुंचने के बाद अपूर्व के नाना राजकुमार के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed