फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on four people accused of culpable homicide

Shahjahanpur News: गैर इरादतन हत्या के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 14 Dec 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Report on four people accused of culpable homicide
पुवायां। गांव बिलसड़ी बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय मिथिलेश कुमार का एक दिसंबर को शव मिलने के मामले में पिता ने गांव के ही चार लोगों पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण ने एसपी को दिए पत्र में बताया था कि 30 नवंबर को दिन में दो बजे उनके पुत्र मिथिलेश को गांव के ही सुधीर मोहम्मदी में दावत में ले जाने के बहाने बुलाकर ले गए थे। रास्ते में गांव के ही विवेक, रंजीत, वेदप्रकाश भी मिल गए। चारों लोग वेदप्रकाश को उसकी ससुराल लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बौधनियां ले गए। 30 नवंबर की रात में नौ बजे उन्होंने पुत्र मिथिलेश से मोबाइल फोन पर बात की थी। मिथिलेश ने ही उनको यह जानकारी दी थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। एक दिसंबर को मिथिलेश का शव बिलसड़ी बुजुर्ग में सामुदायिक बरातघर के पास पड़ा मिला था। सुधीर, वेदप्रकाश, रंजीत, विवेक ने गांव में लोगों को बता दिया था कि मिथिलेश की मौत करंट लगने से हुई है, जबकि मिथिलेश के शरीर पर कहीं भी करंट लगने और चोट के निशान नहीं थे। बाइक पास में खड़ी थी, लेकिन मोबाइल गायब था।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण का आरोप था कि जहरीला इंजेक्शन लगाकर उनके बेटे को मार दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने पुवायां पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed