{"_id":"656e2ba31ad4e6112a0219a4","slug":"report-of-theft-registered-after-uproar-three-suspects-caught-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-9282-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हंगामे के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज, तीन संदिग्ध दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हंगामे के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज, तीन संदिग्ध दबोचे
विज्ञापन
बंडा। मोहद्दीनपुर चौराहे पर स्थित दो दुकानों से लाखों रुपये के सामान की चोरी होने के मामले में पुलिस ने व्यापारियों के हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में जुटी एसओजी ने तीन संदिग्धों को दबोचा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
शनिवार रात व्यापारी रमेश गुप्ता की ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए थे। उनसे कुछ दूरी पर स्थित अल्ताफ की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में नकब लगाकर भी चोरी की गई थी। इन दोनों दुकानों से चंद कदम की दूरी पर ही रात में पिकेट तैनात रहती है। पुलिस ने रात में ही घटना की जानकारी पीड़ित व्यापारी को कॉल कर दी थी लेकिन उसके आने से पहले ही दुकान का शटर सही करा दिया। साथ ही अल्ताफ की दुकान में लगे नकब को ईंटों से चुनवा दिया था। सुबह व्यापारियों ने शटर ठीक कराने पर पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उन्होंने पिछले दिनों हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की थी। पुलिस की लापरवाही का मामला जिला स्तर पर पहुंचने पर सराफा व्यापारी रमेश चंद्र और अल्ताफ की तहरीर पर अज्ञात चोराें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए एसओजी को लगाया गया। टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।