फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report of fraud on the secretary on the order of the court

कोर्ट के आदेश पर सचिव पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Jun 2022 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Report of fraud on the secretary on the order of the court
खुटार। गांव सुजानपुर निवासी राम सिंह ने कोर्ट के आदेश पर पुनौती समिति के तत्कालीन सचिव विपिन तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राम सिंह ने बताया कि कई साल पहले उसने और गांव के बलजीत सिंह, सतनाम सिंह ने पुनौती सहकारी समिति से कर्ज लिया था। समिति के सचिव विपिन तिवारी ने घर आकर बैंक से निकाला गया कर्ज जमा करने के लिए कहा। इसके बाद रुपये जमा करने के नाम पर सादा चेक लेकर चले गए। 24 मार्च 2022 को जिला सहकारी बैंक से घर पर कर्ज जमा करने का नोटिस पहुंचा तो पता चला कि विपिन तिवारी ने रुपये लेने के बाद भी उनका कर्ज जमा नहीं किया है। इसके बाद उन्होंने विपिन तिवारी से संपर्क कर रुपये जमा करने को कहा लेकिन रुपये जमा नहीं किए गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों को पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विपिन तिवारी पर धोखाधड़ी की कई रिपोर्ट पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed