फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed on five named and 50 unknown in attack on RSS office

Shahjahanpur News: आरएसएस कार्यालय पर हमले में पांच नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Report filed on five named and 50 unknown in attack on RSS office
थाना सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में तोड़फोड़ और कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार की सुबह आरएसएस कार्यालय में आक्रोशित कार्यकर्ता पहुंचने लगे। एसपी अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

आरएसएस के विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें बुधवार रात करीब 10:30 बजे महानगर प्रचारक मंजीत से सूचना मिली कि शहीद उद्यान के सामने संघ कार्यालय के चैनल पर कुछ लोग लघुशंका कर रहे हैं। मना करने पर गालीगलौज कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में आरोपी के परिजन और 40-50 लोगों ने लाठी-डंडों और तमंचों के साथ कार्यालय घेर लिया। कार्यालय में तोड़फोड़ की। वहां रहने वाले नितिन, विनीत, अनुभव और अशोक को मारा-पीटा। कार्यालय पर पथराव भी किया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। वहीं तमाम संघ कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय पहुंच गए। पुलिस ने मुकेश गुप्ता, उसके दो बेटों शशांक और शिवांक के साथ अमन व शेखर के अलावा करीब 50 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मोहल्ला कटिया टोला निवासी मुकेश गुप्ता, उसके बेटे शिवांक और शशांक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित आरएसएस कार्यकर्ताओं को एसपी ने किया शांत
घटना की जानकारी होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही आरएसएस कार्यकर्ता कार्यालय में पहुंचने लगे। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय के घेराव की तैयारी होने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। कार्यालय के अंदर और बाहर आरएसएस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर खुद एसपी अशोक कुमार मीणा पहुंच गए। पहले विभाग कार्यवाहक रवि मिश्रा, महानगर प्रचारक मंजीत सिंह के साथ अन्य पदाधिकारियों ने करीब आधा घंटा तक बंद कमरे में एसपी अशोक कुमार मीणा और एसपी सिटी सुधीर जायसवाल से बात की। इसके बाद एसपी कमरे के बाहर निकल आए। उन्होंने आरएसएस कार्यालय के सभागार में एकत्र लोगों को बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी के आश्वासन के बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। 40-50 अज्ञात लोगों को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
- अशोक कुमार मीणा, एसपी


दुबई से लौटा था मेरा बेटा, गलत फंसाया जा रहा

आरएसएस कार्यालय में हमले के आरोपी शशांक गुप्ता की मां अर्चना ने बताया कि उसका बेटा पत्नी के गर्भवती होने के कारण तीन महीने पहले दुबई से लौटकर आया था। वह वहां पर सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था। बुधवार रात वह दोस्त के यहां से लौटकर आ रहा था। रास्ते में विवाद हो गया। उसे मारा-पीटा गया है और उसी को फंसाया जा रहा है। उन्होंने न्याय की गुहार की है।



जितिन प्रसाद ने की एसपी से बात
लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने मामले में एसपी से बातचीत कर मामले की जांच कर उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात को साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed