फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed on court order on charges of fraud

Shahjahanpur News: धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट

Sun, 09 Nov 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Report filed on court order on charges of fraud
पुवायां। गांव गुटैया जमीने नत्थापुर निवासी लवप्रीत सिंह ने धोखाधड़ी के आरोप में गांव हसनापुर के दलवारा सिंह पर न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लवप्रीत सिंह ने बताया कि गांव गंगसरा में एक जमीन की मूल मालिक मेजर सिंह की पत्नी सुरेंद्र कौर उर्फ जसविंदर कौर थीं, जो इस समय कनाडा में रहती हैं। जसविंदर कौर ने अपने पुत्र गुरुबख्शीष सिंह को मुखत्यारआम बना रखा है। गुरुबख्शीष सिंह से उन्होंने बैनामे के माध्यम से जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि गांव हसनापुर के दलवारा सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर भूमि हड़पने की नीयत से एक महिला को सुरेंद्र कौर दर्शाकर पुवायां के सिविल कोर्ट में वाद दायर किया। इसमें दलवारा सिंह फर्जी मुख्त्यारेआम के आधार पर पैरवी कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान उनकी भूमि का एक खसरा फाेटाेकॉपी सुरेंद्र कौर के नाम 13 अक्तूबर 2024 का लेखपाल राखी के हस्ताक्षर का लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसूचना अधिनियम के तहत सूचना में तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल राखी 15 मई 2024 से 15 नवंबर तक मातृत्व अवकाश पर थीं। इससे स्पष्ट है कि आरोपी ने जानबूझकर जालसाजी और कूटरचना करके अनुचित लाभ पाने के लिए हल्का लेखपाल के हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया है। उन्होंने तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों ने भी सुनवाई नहीं की।

परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दलवारा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed