{"_id":"68d6d4e79aceeb1289073621","slug":"report-filed-for-selling-land-twice-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-153709-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो बार जमीन बेचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो बार जमीन बेचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खुटार। जमीन की दो बार बिक्री किए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खुटार के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव गढ़िया सरेली में मोहल्ले के ही रामगुनी, विनोद कुमार गुप्ता, वारिश गुप्ता उर्फ सतेंद्र, दीपक गुप्ता, विपिन गुप्ता की संयुक्त जमीन थी। उन्होंने सभी से जमीन को बैनामे के जरिये वर्ष 2013 में खरीदा था। बाद में विनोद कुमार गुप्ता, वारिश गुप्ता की नीयत खराब हो गई और उन्होंने बेईमानी की नीयत से मोहल्ले के सुशीला देवी, तोखन लाल और सरोजनीनगर के आशीष कुमार गुप्ता के साथ षडयंत्र रचकर पहले बेची गई जमीन को 11 फरवरी 2025 को सुशीला देवी के नाम फिर बेच दिया।
जानकारी होने पर उन्होंने शिकायत की तो आरोपियों ने बैनामा निरस्त कराने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं किया। अब आरोपी बैनामा निरस्त करवाने से इन्कार करते हुए उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। खुटार के थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।