फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed against four including Bhakyu District President at Khutar police station

भाकियू जिलाध्यक्ष सहित चार के खिलाफ खुटार थाने में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Jul 2020 07:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Report filed against four including Bhakyu District President at Khutar police station
पुवायां। एक महिला की तहरीर पर भाकियू (भानु गुट) के जिलाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने इसे खुटार एसओ की तानाशाही बताया है।
विज्ञापन

गांव पिपरिया बिरसिंहपुर निवासी राजकुमार सिंह की पत्नी धन्ना देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी दो एकड़ जमीन गांव हिम्मतपुर में है। उनकी भूमि पर गांव हिम्मतपुर के हरजीत सिंह, उनके पिता करतार सिंह और सुखविंदर कौर ने अवैध कब्जा कर रखा है। उनकी यह भूमि इन लोगों ने आठ वर्ष पूर्व पट्टे पर ली थी। आरोपी उनकी जमीन को जालसाजी कर हड़पना चाहते हैं। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इनका सहयोग कथित भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल यादव कर रहे हैं। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील में हो चुका है प्रदर्शन
पुवायां। गांव हिम्मतपुर निवासी बूटा सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर अपनी जमीन पर कुछ लोगों के अवैध कब्जा करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगा रही हैं। इस मामले में छह जुलाई को भाकियू कार्यकर्ताओं ने सुखविंदर कौर के साथ तहसील जाकर तहसीलदार से वार्ता करने का प्रयास किया था। तहसीलदार के कार्यालय से चले जाने पर जमकर नारेबाजी भी की गई थी। अब सुखविंदर कौर, भाकियू जिलाध्यक्ष सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा भूमि से कोई लेना देना नहीं है। यह खुटार थानाध्यक्ष की तानाशाही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को एसओ खुटार की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा। निष्पक्ष जांच में असली मामला सामने आ जाएगा।
- महेंद्र पाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाकियू, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed