फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed against 17 people including SP District President

Shahjahanpur News: सपा जिलाध्यक्ष समेत 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 17 people including SP District President
शाहजहांपुर। हत्या के प्रयास के मुकदमे के आरोपी को पकड़ने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को पुलिस कार्रवाई का विरोध करना महंगा पड़ गया। अशफाक नगर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने तनवीर खां समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महमंद जलालनगर में शुएब व अनुराग के बीच विवाद होने पर चाकूबाजी हो गई थी। अनुराग के चाकू लगने पर पुलिस ने शुएब पक्ष के लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। 25 मई की रात को इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश व रणजीत बहादुर सिंह आरोपी फैजान के घर पर दबिश देने गए थे। इस बीच सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने विरोध किया था। उस समय पुलिस लौट आई, लेकिन मामले में उपनिरीक्षक दिनेश ने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत 17 लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बताया कि वह अपने साथी दरोगा रणजीत बहादुर सिंह के साथ वांछित आरोपी की तलाश कर रहे थे। रात साढ़े दस बजे महमंद जलालनगर में मकसूद की चक्की वाले चौराहे पर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह भी पहुंच गए तभी तनवीर खां, एक महिला व 15-16 अन्य व्यक्ति आए। पुलिस के रात में घूमने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने जनपद में धारा 144 लागू होने का हवाला दिया, फिर भी धारा 144 की नियम व शर्तों का उल्लंघन किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पक्ष जानने को एसपी सिटी व सीओ सिटी से संपर्क साधा तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

इस तरह के मुकदमों से सपा डरने वाली नहीं है। भाजपा सरकार में पुलिस मनमानी कर रही है। उनकी मनमानी में राजनीतिक लोग दखल नहीं दें, इसलिए केस दर्ज किया है।
तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed