{"_id":"66cfb2dab23f3062de0a7254","slug":"report-filed-after-11-months-just-seven-hours-later-police-caught-the-thief-with-the-bike-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-125881-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 11 माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, सात घंटे बाद ही पुलिस ने बाइक के साथ चोर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 11 माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, सात घंटे बाद ही पुलिस ने बाइक के साथ चोर को पकड़ा
Thu, 29 Aug 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। तिलहर में 11 माह पहले बाइक चोरी हुई, लेकिन उसके मालिक ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई या पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। 11 माह बाद अचानक रिपोर्ट दर्ज होने के सात घंटे बाद ही चोर को पुवायां पुलिस ने बाइक सहित पकड़ लिया। अब पुवायां पुलिस का यह गुडवर्क काफी चर्चा में है।
तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज के गुलाम हुसैन की बाइक 29 सितंबर 2023 को घर के सामने से चोरी हो गई थी। उन्होंने 27 अगस्त 2024 को शाम 4:30 बजे तिलहर थाने में तहरीर देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और रात पौने बारह बजे पुवायां पुलिस ने बाइक और चोर दोनों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि 27 अगस्त को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ गांव बेला छेदा से पुवायां की ओर आ रहा है।
रात 11:45 बजे रास्ते में वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस बीच बंडा के गांव गदईसांडा के अच्छन को रोका गया। थाने लाकर जांच करने पर पता चला कि बाइक तिलहर क्षेत्र से चोरी की गई है। बाइक स्वामी की ओर से तिलहर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अच्छन ने बताया कि उसने बाइक 10-11 माह पहले तिलहर से चोरी की थी। 27 अगस्त को रुपये की जरूरत होने पर बाइक बेचने जा रहा था। इस बीच पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि बाइक स्वामी को मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराने की याद आई। बाइक चोर को भी मंगलवार को ही रुपयों की भी जरूरत पड़ी तो उसे बाइक बेचने की याद आ गई और पुवायां पुलिस के मुखबिर को भी तत्काल पता लग गया कि चोरी की बाइक बिकने जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक बरामद होने के बाद बाइक स्वामी से संपर्क किया गया था, तो उन्होंने बताया था कि बाइक चोरी के बाद तहरीर दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।