{"_id":"5e6a80a78ebc3ea4e1798f8b","slug":"report-against-22-for-firing-in-simriya-shahjahanpur-news-bly399268157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमरिया में फायरिंग करने के मामले में 22 पर रिपोर्ट दर्ज, 15 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमरिया में फायरिंग करने के मामले में 22 पर रिपोर्ट दर्ज, 15 गिरफ्तार
विज्ञापन
कांट। क्षेत्र के गांव सिमरिया सहसपुर में बुधवार शाम डीजे के साथ जुलूस निकालने के दौरान फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 11-11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें से दोनों पक्ष के 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एक पक्ष से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
थाना कांट के गांव सिमरिया सहसपुर निवासी सतेंद्र कुमार पर हबीब और उसके तीन बेटों जीशान, इमरान, रिजवान व बन्ने, इस्लाम, आजाद, रहमान, फारुख, इरफान, सलमान ने लाठी-डंडों और अवैध असलहों के साथ हमला बोल दिया था, जिसमें गोली लगने से उनका भाई सचिन और साथी ऋषिपाल घायल हो गए थे। सतेंद्र का कहना है कि बुधवार शाम 4:30 बजे गांव में नबाव का जुलूस निकल रहा था, जिसमें गांव के काफी लोग शामिल थे। उनका भाई सचिन व गांव के ऋषिपाल भी शामिल थे। तभी जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने कहा कि गांव में एक लड़के सोहेल कुमार को गांव के हबीब और उसके बेटों ने पड़ोसियों के साथ पकड़ रखा है और मारपीट कर रहे हैं। यह बात सुनकर सभी लोग हबीब के घर की तरफ पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी-डंडा और अवैध असलहों से हमला बोल दिया, जिसमें गोली लगने से सचिन और ऋषिपाल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के इरफान ने गांव के ही रामदीन, अखिलेश, रामकुमार, रामसेवक, कमलेश, विमलेश, प्रमोद, देवकुमार, दलीप, नन्हें, पप्पू के खिलाफ फायरिंग और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इरफान ने बताया कि बुधवार शाम 4:30 बजे कुछ लोग होली का जुलूस निकाल रहे थे और काफी शोर-शराबा कर रहे थे। सभी लाठी-डंडों और अवैध असलहों से लैस थे। आरोपी उनके मकान के सामने आए तो अपशब्द कहने लगे। विरोध पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। प्रमोद ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचे। जान बचाकर घर में घुसे तो आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए लोगों में हबीब, जीशान, इमरान, बन्ने, आजाद, रहमान, फारुख, इरफान और सलमान शामिल हैं। इन लोगों के पास से एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के रामदीन, अखिलेश, रामकुमार, रामसेवक, कमलेश, विमलेश शामिल हैं।