फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Repeated amendments to the written complaint; unable to register an FIR even after six days.

Shahjahanpur News: बार-बार तहरीर में संशोधन, छह दिन में भी दर्ज नहीं करा सके प्राथमिकी

Sun, 05 Apr 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Repeated amendments to the written complaint; unable to register an FIR even after six days.
शाहजहांपुर। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ठीक से तहरीर तैयार कर पुलिस को नहीं दे सका है। बार-बार तहरीर में संशोधन कराया जा रहा है। अब विधिक राय लेने के बाद तहरीर में संशोधन कर पुलिस को दी जाएगी।
विज्ञापन




मिर्जापुर के गांव मझारा बढ़ऊ निवासी संतराम कश्यप ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर फर्जीवाड़े की जानकारी दी थी। सीडीओ की जांच में खुलासा होने के बाद दिव्यांग प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए गए थे। डीएम ने सोमवार को फर्जीवाड़ा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे।
विज्ञापन

शनिवार तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है। एसपी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर में कुछ पेच फंस रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को तहरीर वापस भेज दी गई है। अब स्वास्थ्य विभाग, अभियोजन संयुक्त निदेशक से विधिक राय लेने के बाद फिर से तहरीर तैयार करेगा। इसके बाद सोमवार को तहरीर दी जाएगी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तहरीर में कुछ संशोधन कराया जाना है। संशोधन कराने के बाद सोमवार को तहरीर पुलिस को दी जाएगी।
-डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed