फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Repair work on 33 KV line in Pena... half the city's power was cut off

Shahjahanpur News: पैना में 33 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य...आधे शहर की बत्ती रही गुल

Fri, 04 Jul 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Repair work on 33 KV line in Pena... half the city's power was cut off
शाहजहांपुर में एसई से वार्ता करते आईआईए के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में रिवैंप योजना का कार्य पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल रही है। बृहस्पतिवार को 220 केवी पैना में 33 केवी की मेन बस में कार्य होने से आधे शहर की बिजली गायब रही। इसी तरह शहर में कई जगह पर मरम्मत कार्य होने से बिजली बंद रही।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से मरम्मत कार्य के चलते पैना ट्रांसमिशन से आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इसके चलते आवास विकास, बहादुरगंज, जमौर, अटसलिया, रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, सिंधौली, बंकाघाट आदि की आपूर्ति बंद रही। आधे शहर के लोग गर्मी की वजह से परेशान हो गए। करीब सात बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र पर जलालनगर फीडर पर ऊंची मस्जिद वाले ट्रांसफॉर्मर को बंद कर एबीसी केबल डाली गई। इस अवधि में पांच घंटे तक आसपास के इलाके की आपूर्ति बंद रही। बिजली जाने से लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। बहादुरगंज, गाेविंदगंज के टाउन फीडर पर कार्य होने के चलते कुछ उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

ट्रांसफॉर्मर पर डाला गया लोड
अटसलिया उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर शुरू कर दिया गया। अब बरतारा फीडर के उपभोक्ताओं की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे लोगों को भरपूर आपूर्ति मिल सकेगी। जेई संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर लोड डाल दिया गया है।
----------
आज यहां होगा कार्य
बहादुरगंज उपकेंद्र के अंतर्गत गल्ला मंडी वाले 630 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर डबल सर्किट एलटी केबल डालने का सुबह दस से तीन बजे तक होगा। इसी तरह पावर हाउस कैंपस में रखे 630 केवीए लोहा मंडी वाले ट्रांसफार्मर पर भी केबल डालने का कार्य दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक होगा। संवाद

-----------

एसई से मिलकर उद्यमियों ने उठाई समस्याएं
शाहजहांपुर। आईआईए के शिष्टमंडल ने एसई जागेश कुमार से मुलाकात कर बिजली की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उद्यमियों ने समय से बिल नहीं मिलने, रोजा इंडस्ट्रियल एस्टेट में बार-बार ट्रिपिंग, पुराने विद्युत खंभों को हटाकर नए खंभे लगवाने का प्रस्ताव रखा। उद्यमियों ने बताया कि कांट रोड पर 11 केवीए की एलटी लाइन के कारण नई इंडस्ट्रीज की स्थापना में बाधा आ रही है। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व चेप्टर चेयरमैन अभिनव ओमर, डिविजनल चेयरमैन गुरजीत सिंह मोंगा, कोषाध्यक्ष जय मोदी, अरुण अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में एसई से वार्ता करते आईआईए के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

शाहजहांपुर में एसई से वार्ता करते आईआईए के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed