फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rent Kanvdion DJ on the go

कांवड़ियों को किराए पर नहीं दिए जाएं डीजे

Thu, 30 Jul 2015 11:43 PM IST
जलालाबाद
जलालाबाद Updated Thu, 30 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rent Kanvdion DJ on the go
सावन में पूरे महीने चलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल निपटाने के लिए एसडीएम भरत लाल सरोज व सीओ आदेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कोतवाली में आयोजित मीटिंग में लोगों से सहयोग की अपेक्षा के साथ ही उनसे सुझाव लिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान डीजे वालों को कांवड़ियों को डीजे किराये पर न दिये जाने के निर्देश के साथ उन्हें नोटिस भी तामील कराए गए। इस दौरान कांवड़ियों के लिये भंडारा करने वालों से व्यवस्था में सहयोग बनाए रखने को कहा गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने कांवड़ियों के आने जाने के दौरान असुविधा से बचाने को याकूबपुर तिराहे तथा बारहपत्थर चौराहे पर अवैध अतिक्रमण हटवाये जाने की बात रखी गई। इसके अलावा बिजली की रात्रि कालीन कटौती को बंद कराये जाने की मांग की गई। इस दौरान एसडीएम ने कांवड़ियों के आने जाने वाले रास्ते से मीट की दुकान हटवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में मौजूद ईओ एनके गुप्ता से याकूबपुर तथा बारहपत्थर पर कांवरियों के लिये पानी की व्यवस्था कराये जाने को कहा। एसडीएम ने कहा कि सोमवार को विशेष सतर्कता रखे। बैठक में विभिन्न वार्डों के सदस्य, ग्राम प्रधान, व्यापारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यहां बताना जरूरी है कि विभिन्न जनपदों से आने वाले श्रद्धालु घटियाघाट से जल भरने के बाद जलालाबाद होकर ही गोला को जाते है।
विज्ञापन

खुदागंज। थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसओ इफ्तेखार अहमद ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में पुलिस मोबाइल डयूटी पर रहेगी। एसओ ने लोगों को बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा के अवसर पर डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसका पालन अनिवार्य होगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन सुधीर सिंह, राजेश सिंह, कृपाशंकर रस्तोगी, मो. फिरोज खां, अनूप सिंह, धर्मपाल सिंह, विनय द्विवेदी, झब्बूलाल गंगवार, राजेश बाथम, मुजस्सिम बेग, मोईन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुवायां सर्किल के थानों में भी हुई बैठक
पुवायां। कोतवाली पुवायां, थाना खुटार और बंडा में एसडीएम लालबहादुर और सीओ उमेश शर्मा ने शांति समिति की बैठक कर लोगों से श्रावण माह में कानून व्यवस्था सुचारू रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी डीजे लेकर कांवड़ यात्रा पर नहीं जाएगा। इस दौरान डीजे संचालकों को भी हिदायत दी गई कि कांवड़ यात्रा के लिए डीजे किराए पर न दें। कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले, होटल, ढाबा स्वामियों सहित अन्य दुकानदारों से कहा गया कि वह लोग दुकान के बाहर रेट लिस्ट लगाएं और कांवड़ियों से अधिक धनराशि वसूलने का प्रयास न करें। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठक में व्यापारी, नागरिक और क्षेत्र के प्रधान, ब्लाक प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed