फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Remove the servants who do not pay attention to the temple and the cowshed

Shahjahanpur News: मंदिर व गोशाला पर ध्यान न देने वाले सर्वाकार हटाएं

Fri, 10 Jan 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Remove the servants who do not pay attention to the temple and the cowshed
कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को ज्ञापन सौंपते वै​धिक क्रांति दल के कार्यकर्ता
शाहजहांपुर। पूर्वजों द्वारा दान में दी जमीनों पर स्थित मंदिरों व गोशालाओं पर ध्यान न देने वाले सर्वाकारों को हटाकर नए को नियुक्त करने व जीर्णोद्धार कराने की मांग की गई है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को डीएम को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को सौंपा गया।
विज्ञापन

वैधिक क्रांति दल व संत समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे उर्फ पंडित बाबा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रत्येक गांव में गोचर (चारागाह) की भूमि है। इन पर भू-माफिया के कब्जे हैं। उनको खाली कराकर गायों के लिए चारा लगवाया जाए। साथ ही भू-माफिया के कब्जे से मंदिरों की जमीन को भी तत्काल खाली कराकर महंतों के अधीन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मंदिरों पर कोई ध्यान न देने वाले पुराने सर्वाकारों की जगह नए नियुक्त किए जाएं। देवी-देवताओं के चित्र व नाम के साथ बीड़ी, तंबाकू, कीटनाशक, ईंटें व कार्ड आदि उत्पादों को बेचने पर रोक लगाने की मांग भी हुई। बताया गया कि मोहल्ला मोहनगंज में ग्रीन रोड के निर्माण को लेकर वर्षों पुराने प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में भगवान शंकर की मूर्ति को ध्वस्त किए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था द्वारा मंदिर कमेटी को दिए गए हैं। इससे हिंदुओं व संत समाज में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग हुई कि भगवान शंकर की मूर्ति को कोई क्षति न पहुंचाई जाए। मोहल्ला खिरनी बाग में प्राचीन सिद्ध काली माता का मंदिर की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास हो रहे है, ऐसा करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन देने वालों में नीरज वाजपेयी, राजेश अवस्थी, सोमनाथ कश्यप, रामकुमार, अखिलेश कुमार सिंह, गौरव त्रिपाठी, वेणु गोपाल त्रिपाठी, गौरव कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed