Holi 2025: शाहजहांपुर में तिरपाल से ढके गए धार्मिक स्थल, कड़ी सुरक्षा में निकलेगा 'लाट साहब' का जुलूस
शाहजहांपुर में होली पर 'लाट साहब' का जुलूस निकलता है। एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर भैंसागाड़ी से शहर में घुमाया जाता है। उस पर जूता-चप्पलों के साथ रंगों की बौछार होती है। लाट साहब के जुलूस के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जुलूस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धार्मिक स्थलों को पहले तिरपालों से ढका गया है।
विस्तार
शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। शहर में आठ समेत जिले में 24 लाट साहब के जुलूस निकलेंगे। शहर में बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट को तीन और छोटे लाट साहब के जुलूस को तीन जोन में बांटा गया है। शहर में 221 समेत जिले में 2855 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा।
थाना आरसी मिशन से रोजा क्षेत्र तक निकलने वाले छोटे लाट साहब का जुलूस अति संवेदनशील है। इसके रूट को चार जोन और नौ सेक्टर व 11 उप सेक्टर में बांटा गया है। छोटे लाट साहब का जुलूस एडीएम एफआर अरविंद प्रधान और एसपी सिटी संजय कुमार के निर्देशन में निकला जाएगा। बड़े लाट साहब के जुलूस रूट को तीन जोन, आठ सेक्टर और 13 उप सेक्टर में बांटा गया है।
संबंधित खबर- Holi 2025: शाहजहांपुर में होली पर बरसेंगे सौहार्द के फूल, मुस्लिम समाज के लोग करेंगे 'लाट साहब' का स्वागत
बड़े लाट साहब का जुलूस एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय और एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी के निर्देशन में निकाला जाएगा। शहर में छोटे और बड़े लाट साहब के जुलूस के अलावा हाथीथान, बहादुरगंज सब्जी मंडी, बिजलीपुरा, खिरनीबाग, बाबूजई कॉलोनी, अब्दुल्लागंज से जुलूस निकाले जाएंगे।
20 से अधिक धार्मिक स्थल ढके गए
बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए नगर निगम ने 67 स्थानों पर बैरिकेडिंग की है। मार्ग में पड़ने वाले 20 धार्मिक स्थलों को ढक दिया गया है। छोटे लाट साहब के जुलूस में 29 स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है और 10 धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया गया है। नगर निगम की ओर से होलिका दहन स्थल के आसपास लाइट की व्यवस्था की जा रही है।
संबंधित खबर- यहां होती है जूतामार होली: शाहजहांपुर में निकलता है 'लाट साहब' का जुलूस, 300 साल पुरानी है ये अनूठी परंपरा
ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
होलिका दहन स्थल स्थान पर रेत डालने का काम किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10 सीओ, 50 निरीक्षक, 200 उपनिरीक्षक, 1000 कांस्टेबल्र, एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी मांगी गई है। जुलूस की निगरानी में छह ड्रोन कैमरा और 20 वीडियो कैमरामैन छतों आदि पर रिकार्डिंग के लिए लगाए जाएंगे। 150 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाला 'लाट साहब' का जुलूस अपने अनोखा और अजीबोगरीब परंपरा है। होली पर एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर भैंसागाड़ी से शहर में घुमाया जाता है। उस पर जूता-चप्पलों के साथ रंगों की बौछार होती है। यह अनूठी परंपरा करीब 300 वर्षों से चली आ रही है। इस बार भी लाट साहब के जुलूस के सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियों में जुटा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.