फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Muslim will shower flowers on Laat Sahab and welcome the procession on Holi in Shahjahanpur

Holi 2025: शाहजहांपुर में होली पर बरसेंगे सौहार्द के फूल, मुस्लिम समाज के लोग करेंगे 'लाट साहब' का स्वागत

Wed, 12 Mar 2025 07:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 07:58 AM IST
सार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस का स्वागत मुस्लिम समाज के लोग करेंगे। किला मोहल्ले में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में समाज के लोगों ने ये वादा किया। 

विज्ञापन
Muslim will shower flowers on Laat Sahab and welcome the procession on Holi in Shahjahanpur
किला मोहल्ले में हुई पीस कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस में मुस्लिम बहुल क्षेत्र किला में सौहार्द के फूल बरसेंगे। यहां के मुस्लिम समाज के लोगों ने अधिकारियों के सामने लाट साहब पर फूल बरसाकर एकता की मिसाल कायम करने का वादा किया। स्पष्ट किया कि सौहार्द पर आंच नहीं आने देंगे।

विज्ञापन


इस बार जुमे की नमाज और होली एक साथ होने के कारण पुलिस और प्रशासन चिंतित है। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस काफी मशक्कत कर रही है। शहर में होली पर लाट साहब का जुलूस किला क्षेत्र से होकर निकलता है। यहां पर मुस्लिम बहुल इलाका होने के चलते खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यहां होती है जूतामार होली: शाहजहांपुर में निकलता है 'लाट साहब' का जुलूस, 300 साल पुरानी है ये अनूठी परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते गत वर्ष की तरह किला मोहल्ला के निवासी मेहंदी हसन खान के प्रयास से मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुस्लिम समाज के लोग भी जुटे। अतिथि के तौर पर एसपी राजेश एस., एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय उपस्थित रहे। जुलूस कमेटी के पदाधिकारी और गणमान्य लोगों ने मंथन किया। 

हमारे बीच किसी तरह के गिले-शिकवे नहीं 
हिंदू समुदाय के लोगों ने मोहल्ला मेहमान शाह में स्थित हजरत मेहमान शाह का नाम लेकर आस्था जताई तो मुस्लिम समाज ने भी लाट साहब पर फूल बरसाने की बात कही। मेहंदी हसन खां ने कहा कि किले से हर साल लाट साहब के जुलूस का स्वागत होता है। हमारे बीच में किसी तरह के गिले-शिकवे नहीं हैं। सभी लोग एक-दूसरे के त्योहार पर हंसी-खुशी शामिल होते हैं।

एसपी राजेश एस. ने कहा कि सभी धर्मों के लोग आपसी सद्भाव के साथ रहे। बैठक में एसपी सिटी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, जुलूस के आयोजक संजय वर्मा, हरनाम कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed