{"_id":"6de4379c5750c660bf1e4f46e9b3be34","slug":"religious-hindi-news-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखमनी साहिब के पाठों का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखमनी साहिब के पाठों का हुआ समापन
शाहजहांपुर
Updated Thu, 21 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह सेवा सोसाइटी की ओर से कचहरी के पीछे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सुखमनी साहिब के पाठ का 40 दिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। पाठ की समाप्ति पर श्रद्धालु सिख संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेका और लंगर में प्रसाद छका।
इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष जवाहर सिंह टुटेजा और अन्य पदाधिकारियों ने पाठ के आयोजन में सहयोग के लिए मुख्य सेवादार बीबी कमलेश कौर माटा को कृपाण और सुखमनी स्त्री सेवा सोसाइटी से जुड़ी अन्य महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जुझार सिंह मोंगा, गुरु बख्श सिंह पलोथी, परमजीत सिंह, हरजीत कौर, राजिंदर कौर, सिमरजीत सिंह माटा आदि मौजूद रहे।