फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   religious

इस्लाम की तालीम वाले दिल नहीं दुखाते: मंजरी

Thu, 08 Jan 2015 12:16 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
religious
मोहल्ला महमंद जलालनगर में जलसा-ए-ईद मीलादुन्नबी का आयोजन हुआ। जलसे को खिताब करते हुए शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि इस्लाम अमन व मसावात का मजहब है। इस्लाम की तालीमात पर अमल करने वाले कभी किसी का दिल नहीं दुखाते हैं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां की ओर से आयोजित जलसे में पेश इमाम ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने लोगों को अल्लाह का पैगाम दिया और दीन-ए-इस्लाम की दावत दी। आज के दिन मुसलमानों को इस बात का अहद करना चाहिये कि वह सभी के साथ इंसानी दोस्ती से पेश आएं। रामपुर के मौलाना गुलफामम रजा ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की हयात हमारे लिए नमूना है, कि हमें किस तरह से इस दुनिया में रहना चाहिए। कुरआन और हदीस के मुताबिक जो अमल किया जाएगा, उसको अल्लाह तआला अपनी बारगाह में मकबूल करेगा। दावत-ए-इस्लामी के जिला निगरां हाफिज अनीस अत्तारी और कछौछा के मौलाना सिद्दीक अहमद ने भी पैगम्बर-ए-इस्लाम की हयात-ए-तैयबा पर रोशनी डालते हुए लोगों से नेकी और भलाई के रास्ते पर चलने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जलसे का आगाज तिलावते कुरआन-ए-पाक से किया गया। मकबूल शैदा, आरिफ कादरी व तौसीफ रजा ने नात पेश की। मौलाना अनीस अतहर ने संचालन किया।  जलसे  में पालिकाध्यक्ष तनवीर खां, मोहम्मद अहमद खां, तौकीर खां पप्पी, अनवर सईद खां, मौलाना जाबिर, सैयद मसूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed