फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   religious

संतों के समागम से मिलता है आत्मज्ञान

Fri, 02 Jan 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
religious
मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सद्भावना संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सतपाल महाराज के अनुयायियों ने प्रवचन सुनकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली।
विज्ञापन

बाबा बनखंडीनाथ मंदिर में हुए सम्मेलन में ज्योति बाई ने कहा कि जब तक मानव को संत समागम नहीं मिलता, तब तक वह पुण्य अर्जित नहीं कर सकता। मन की शांति और कल्याणकारी आत्मज्ञान के लिए संत समागम आवश्यक है। चंद्रभानानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य इच्छानुसार धर्म-कर्म करता रहता है, लेकिन ज्ञान के अभाव में वह भविष्य नहीं संवार सकता। मानव वास्तव में तभी मानव है, जब वह मानव धर्म का पालन करे और जरूरतमंदों, जीव-जंतुओं की सेवा करे। संत हमारी इन्हीं जिज्ञासाओं को शांत करता है।
विज्ञापन

इस मौके पर आश्रम प्रभारी तारिणीबाई, लीलाबाई, रीतू आदि ने भी विचार रखकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने सतपाल महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। आयोजन में समिति के जिला प्रधान प्रेमचंद्र गुप्ता, सचिव अनिल कुमार, राम रतन वर्मा, राम बहादुर आदि का योगदान रहा। अंत में सभी ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed