{"_id":"64d77d7fdcc9b794800121cc","slug":"release-of-second-merit-list-for-admission-in-iti-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-2857-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 17 तक ले सकेंगे प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें शामिल अभ्यर्थी 17 अगस्त तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे।
प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर के 134, पुवायां के 106 तथा जलालाबाद के 142 अभ्यर्थी शामिल हैं। जबकि नौ निजी आईटीआई की दूसरी मेरिट लिस्ट में कुल 136 अभ्यर्थियों के नाम हैं। बताया कि अब तक राजकीय व निजी आईटीआई में दूसरी लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों में 20 ने ही प्रवेश लिया है।
जिन अभ्यर्थियों ने अभी प्रवेश नहीं लिया है, उनके पास पांच दिन का समय है। दूसरी मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिथि तिथि 17 अगस्त है। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश हो चुके हैं, उनमें से यदि कोई प्रवेश लेना चाहता है, तो चौथे चरण में काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकता है। काउंसलिंग में सभी मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए सीटों का रिक्त होना जरूरी है।