फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Register not organized, instructions for suspension of culprit

Shahjahanpur News: रजिस्टर व्यवस्थित नहीं, दोषी के निलंबन के निर्देश

Sun, 08 Oct 2023 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Register not organized, instructions for suspension of culprit
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर नक्शे का अवलोकन करते जीएम शोभन चौधरी व डीआरएम राजकुमार। संवाद
शाहजहांपुर। स्पेशल ट्रेन से उत्तर रेलवे के जीएम और डीआरएम शनिवार को रोजा जंक्शन और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान रोजा में डीजल लॉबी में रजिस्टर व्यवस्थित न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित कर्मचारी के निलंबन के निर्देश दिए। वहीं, शाहजहांपुर में उत्तर रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया को पूर्वोत्तर रेलवे से जोड़ने का कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


जीएम शोभन चौधरी और डीआरएम राजकुमार शनिवार को अपनी तीन डिब्बों की स्पेशल ट्रेन से सुबह 10:15 बजे सबसे पहले रोजा जंक्शन पहुंचे। उनका स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने स्वागत किया। प्लेटफार्म नंबर दो पर नए जंक्शन का नक्शा देखा। निर्देश दिए कि सीतापुर की ओर से आने वाली ट्रेन को यार्ड में लाने की व्यवस्था की जाए। नए पाॅवर केबिन में लगे इलेक्ट्रिक पैनल का निरीक्षण कर नए पाॅवर केबिन को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। डीजल डिपो के अभिलेख चेक किए जहां रजिस्टर व्यवस्थित न होने पर नाराजगी जताई। दोषी कर्मचारी को निलंबित करने के मौखिक निर्देश दिए। उसके बाद लोको कार्यालय में मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ियों के लोको पायलटों की संख्या जानी। उन्होंने बुकिंग एरिया की ओर बन रहे प्लेटफार्म का काम जल्दी पूरा कराने के लिए कहा। पूर्वाह्न 11:40 बजे शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर यातायात निरीक्षक एसके यादव, स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्णकांत, रेलपथ निरीक्षक हरगोविंद, लोको निरीक्षक वीरेंद्र झा, अनिल सिंह, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







शाहजहांपुर स्टेशन पर आधा घंटा रुके : जीएम और डीआरएम की स्पेशल ट्रेन पूर्वाह्न 11:50 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म नंबर चार पर उतरने के बाद एक नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे जहां पर एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल का निरीक्षण किया। फिर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पास रखे स्टेशन के नक्शे का अवलोकन किया। इस दौरान अमृत स्टेशन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया जिसको पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन से जोड़ने के निर्देश दिए। फिर फुट ओवरब्रिज से मालगोदाम की ओर स्टेशन की सेकेंड एंट्री का जायजा लिया जहां पर होने वाले निर्माण की जानकारी ली। इस बीच डीयूआरयूसीसी के सदस्य रोमी आनंद और जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य ओपी कश्यप ने सेकेंड एंट्री की ओर से सीतापुर पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर और लखनऊ पैसेंजर को चलाने की मांग रखी। डबल डेकर और काठगोदाम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी। दोपहर 12:15 बजे अपनी स्पेशल कार से जीएम व डीआरएम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सीनियर डीईएन तृतीय अनुपम चाहर, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, मुख्य स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक त्रिलोक चंद, शशांक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





रोजा में कई ट्रेनों के फिर से ठहराव की मांग: उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से रोजा जंक्शन पर जीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मांग की गई कि लॉकडाउन से पूर्व जिन ट्रेनों का यहां ठहराव होता था, उनको फिर से शुरू कराया जाए। लखनऊ मंडल में ट्रेन मैनेजर की तरह लोको पायलट की पोस्टिंग कराई जाए। मनोरंजन सदन का सुंदरीकरण हो। रोजा स्थित रेलवे अस्पताल में आईसी मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाई जाए। रेलवे जंक्शन पर साइकिल स्टैंड व एटीएम की व्यवस्था हो। रनिंग स्टाफ को 36 घंटे में वापस हेड क्वार्टर बुलाया जाए। पूर्वोत्तर रेलवे के उत्तर रेलवे में परिवर्तित होने के बाद रोजा के लोको पायलटों से पीलीभीत, टनकपुर तक ट्रेन चलवाई जाए। रोजा पॉवर केबिन में पुलिस लगवाने आदि की मांग भी हुई। ज्ञापन देने वालों में राकेश कुमार, रवि कैथवार, प्रवीण कुमार, राजेश, विजय सिंह, संजय भारती, योगेंद्र त्यागी आदि शामिल रहे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष संतोष कुमार ने भी ज्ञापन देकर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। इनमें पंजाब मेल, मुगलसराय एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, बरेली-बराणसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं।

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर नक्शे का अवलोकन करते जीएम शोभन चौधरी व डीआरएम राजकुमार। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर नक्शे का अवलोकन करते जीएम शोभन चौधरी व डीआरएम राजकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed