{"_id":"69e8a78890d096a511082e0d","slug":"regional-marketing-officer-of-tilhar-naveen-mandi-apprehended-red-handed-while-accepting-bribe-of-9000-rs-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहजहांपुर में एक और घूसखोर अधिकारी, नौ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा; 48 घंटे में दूसरा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहजहांपुर में एक और घूसखोर अधिकारी, नौ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा; 48 घंटे में दूसरा एक्शन
Wed, 22 Apr 2026 04:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 22 Apr 2026 04:20 PM IST
सार
एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए संम्प्रति क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एक्शन लिया। यह जिले में 48 घंटे के अंदर दूसरी रिश्वतखोरी की पकड़ है।
विज्ञापन
संम्प्रति क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने तिलहर की नवीन मंडी से संम्प्रति क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मीरानपुर कटरा थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। 48 घंटे के अंदर जिले में दूसरा व्यक्ति रिश्वत लेते हुए टीम ने धरा है।
विज्ञापन
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चाहरपुर पोस्ट गोपालपुर ठिठौरा निवासी सौरभ सिंह ने नवीन मंडी तिलहर में गेहूं खरीद पर प्रति क्विंटल 100 रुपये अलग से लिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि जलालाबाद के प्रतापगढ़ निवासी सम्प्रति क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मुनेंद्र नाथ पटेल ने रिश्वत की मांग की। उनके प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने बुधवार की दोपहर मुनेंद्र को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगो हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
उन्हें मीरानपुर कटरा थाने लाया गया। जहां ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने रिर्पो दर्ज कराई है। इससे पहले सोमवार को बीएसए कार्यालय से डीसी एमडीएम निश्चय सिंह और सहायक लेखाकार अरुण को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा था।