फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Red marks put on 50 buildings obstructing overbridge construction

Shahjahanpur News: ओवरब्रिज निर्माण में बाधक 50 भवनों पर लगाए लाल निशान

Sat, 17 Feb 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Red marks put on 50 buildings obstructing overbridge construction
मीरानपुर कटरा में भवनों पर लाल निशान लगाती टीम। संवाद
मीरानपुर कटरा। निगोही मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 341 पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को 50 पक्के भवनों पर लाल निशान लगाकर तोड़ने के लिए चिह्नित किया। कब्जाधारकों को तीन दिन में अतिक्रमण हटा लेने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर सेतु निर्माण इकाई के उप परियोजना प्रबंधक विजयेंद्र कुमार ने बताया कि यहां 68 करोड़ 79 लाख 61 हजार रुपये की लागत से 727.10 मीटर लंबे और 28 मीटर चौड़े ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। यह कार्य 15 दिन के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को नायब तहसीलदार मनु माथुर, कानूनगो अजीत प्रताप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश मिश्रा अनुराग शर्मा, उप्र राज्य सेतु निगम के जेई मोहम्मद आजम व रेलवे कर्मचारियों की टीम ने ओवरब्रिज के लिए रेलवे स्टेशन मार्ग किनारे भूमि अधिग्रहण के लिए पैमाइश की। रेलवे स्टेशन मार्ग के दोनों ओर 28 मीटर की परिधि में आने वाले 45 से 50 पक्के भवनों को तोड़ने के लिए लाल निशान लगा कर चिह्नित कर दिया गया है। कानूनगो अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिन बाद प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed