फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rats cut electricity in 80 nearby villages including Katra

Shahjahanpur News: चूहे ने काटी कटरा समेत आसपास के 80 गांवों की बिजली

Thu, 12 Sep 2024 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rats cut electricity in 80 nearby villages including Katra
मीरानपुर कटरा। विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर की ट्रॉली में बुधवार शाम चूहा घुसने से उसका केबल बाॅक्स शार्ट सर्किट से फट गया। इससे नगर समेत आसपास के करीब 80 गांवों की बिजली गुल हो गई, जिसे 12 घंटे बाद ठीक किया जा सका।
विज्ञापन

उपकेंद्र के सभी फीडरों से शाम पांच बजे के बाद तक बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रही, लेकिन छह बजे अचानक पैनल रूम में धमाका हुआ। इसके साथ सभी फीडर बंद हो गए। ड्यूटी पर मौजूद सब स्टेशन ऑपरेटर ने छानबीन की तो इनकमिंग फीडर की ट्राॅली के बॉक्स से धुआं निकलता दिखा। एसएसओ की सूचना पर वहां पहुंचे अवर अभियंता ने लाइन मैन और विभागीय तकनीशियन बुलाकर ट्रॉली खुलवाई तो उसके बाॅक्स में मरा हुआ चूहा निकला। इस बीच बूंदाबांदी शुरू हो जाने से ट्रॉली के जले केबल बदलने का काम बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बारिश थमने के बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन

इनकमिंग फीडर से अन्य सभी फीडरों को आपूर्ति शुरू कर दी गई, लेकिन कुछ देर बाद ही लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाल पंप के पीछे 33 केवी की इनकमिंग लाइन के तार तेज हवा चलने से आपस में टकराकर शार्ट सर्किट से टूट गए। इससे विद्युत आपूर्ति फिर बाधित हो गई। कर्मचारियों ने तेज बारिश के बावजूद तार जोड़ने का काम जारी रखा। करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई के अनुसार बारिश के कारण फॉल्ट दूर करने में ज्यादा वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed