फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ration distribution will be in prison disturbances

राशन वितरण में गड़बड़ी पर जाएंगे जेल

Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए बृहस्पतिवार को गांधी भवन सभागार में खाद्यान्न गोदाम प्रभारियों और कोटेदारों की बैठक लेकर उन्हें ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का पाठ पढ़ाया। राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर डीएम आनंद ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि जांच में कोई गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने के साथ उनके घर-मकान कुर्क करा दिए जाएंगे। सभागार में मौजूद पीडीएस सिस्टम से जुड़े कोटेदारों समेत गोदाम प्रभारियों, केरोसिन डिपो प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए डीएम विभाग की शिकायतों को लेकर बेहद संजीदा दिखे। बोले, बीपीएल श्रेणी के जिले में ढाई लाख परिवारों समेत पांच लाख कार्डधारकों को राशन वितरण शासन की सर्वोच्च महत्व की योजना है और इससे किसी तरह का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।  उन्होंने कभी कोटेदारों तो कभी गोदाम प्रभारियों को योजना से जुड़ी खामियों का आइना दिखाते हुए कहा कि पीडीएस से जुड़कर यदि स्वयं को प्रशासन का अंग मानते हैं तो सरकार की इच्छा के अनुरूप काम करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधितों को प्रशासन की राह में रोड़ा मानते हुए बख्शा नहीं जाएगा। ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करने वाले कोटेदारों की हरसंभव मदद की जाएगी, लेकिन 40 करोड़ की खाद्य सब्सिडी में एक पैसे की गड़बड़ी सहन नहीं होगी।
विज्ञापन


दस दिन के काम में कैसे लगे दो साल
राशन कार्डों को ऑनलाइन किए जाने के काम में बरती जा रही ढिलाई पर करारी चोट करते हुए डीएम आनंद के इस सवाल पर सभागार में सन्नाटा पसर गया कि खाद्य सुरखा अधिनियम लागू होने के बाद दो साल से यह काम अभी तक पूरा क्यों नहीं हुआ। इसका स्वयं जवाब देते हुए डीएम ने हिदायत दी कि आरोप लगाकर एक-दूसरे पर दोषारोपण करके गरीबों को परेशान करना बंद कर दें, वरना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी कोटेदार स्वयं कार्ड धारकों से संपर्क करके उनके मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दस अप्रैल तक कंप्यूटरों में फीड कराएं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित राशन दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें
डीएम ने राशन के समय से उठान और निर्दिष्ट तिथियों में आवश्यक वस्तुओं के वितरण पर जोर देते हुए कहा कि गोदाम प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि बोरे में एक किलो खाद्यान्न भी कम नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कोटेदारों को निर्देश दिया कि नियत तारीखों में राशन वितरण करने के बाद भी रोजाना सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक दुकान अनिवार्य रूप से खोलें, जिससे कि कोई भी कार्डधारक राशन पाने से वंचित नहीं रहे। डीएम ने कहा कि राशन के उठान से लेकर वितरण तक वह स्वयं और अन्य प्रशासनिक अधिकारी गोदामों, दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। बैठक में सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम मुनेंद्र नाथ उपाध्याय व पीके श्रीवास्तव, डीएसओ विजय प्रभा, सभी एसडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed