{"_id":"58ee70e94f1c1bc342cf5d39","slug":"rapid-survey-of-obc-families-will-start-from-northeast","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर से आरंभ होगा ओबीसी परिवारों का रैपिड सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर से आरंभ होगा ओबीसी परिवारों का रैपिड सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
obc
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी भवन में प्रगणकाें व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण
निकाय चुनाव में पिछड़ी जातियों के लिए स्थान आरक्षित करने को बृहस्पतिवार से आरंभ होने वाले रैपिड सर्वे की शुरुआत हर मोहल्ले में पूर्वोत्तर दिशा के घरों से होगी। रैपिड सर्वे के लिए प्रगणक और सुपरवाइजर नामित किए गए कर्मचारियों को गांधी भवन सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे ने प्रशिक्षण देते हुए इसी आशय के दिशा निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न नगर निकायों के लिए प्रगणक नामित किए गए 356 शिक्षकों/अनुदेेशकों और सुपरवाइजर बनाए गए 44 लेखपाल शामिल हुए। नगरपालिका परिषद के प्रभारी अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट श्री दुबे ने कहा कि वार्ड के आवंटित ब्लॉकाें में घर-घर जाकर पिछड़ी जाति के परिवारों और उनके सदस्यों की गणना करना प्रगणकों की जिम्मेदारी होगी। पूर्वोत्तर के घर से इस काम की शुरुआत करके अंतिम मकान पर जाकर सर्वे समाप्त करना होगा।
उन्होंने प्रगणकों को प्रारूप-3 में दिए विवरण सही तरीके से भरने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे कार्य अपनी देखरेख में करके उनका पर्यवेक्षण करना सुपरवाइजरोें का दायित्व होगा। प्रगणकों से प्रज्ञत सूचनाएं सुपरवाइजर प्र्रारूप-4 पर संकलित कर क्षेत्रीय अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगरपालिका के पास अपने हस्ताक्षर से जमा करेंगे। अधिशासी अधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारी इस कार्य की रैंडम चेकिंग करेंगे। ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि रैपिड सर्वे को लेकर कोई असुविधा होने पर प्रगणक उनसे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।