फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape

महिला को दो दिन तक जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
rape
पुवायां। एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर जंगल में दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक एक साल पहले उसकी शादी खीरी जिले के एक गांव में हुई है। वह इन दिनों अपने मायके आई हुई है। 20 जनवरी को वह किसी काम से गांव गंगसरा की बाजार गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में गांव का एक युवक बाइक से जाता मिला। उसने उसे घर तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। फिर जंगल की ओर से जाने वाले रास्ते पर बाइक दौड़ा दी। इसका विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवक ने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में जंगल में ही बांधकर डाल दिया। आरोपी ने दो दिन तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किसी तरह 22 जनवरी को वह बंधन मुक्त होकर जंगल से भागकर घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवारवाले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया कि महिला गांव की रंजिश में झूठा आरोप लगा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक की पड़ताल से यह बात निकल कर आई है कि युवती का आरोपी युवक से शादी से पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी के चलते वह प्रेमी युवक के साथ गई थी। जब उसके घरवालों ने उससे गायब रहने के बारे में पूछताछ की तो उसने मन से कहानी गढ़ कर सुना दी। दुष्कर्म का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed