फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rape accused arrested, sent to jail

Shahjahanpur News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 14 Jun 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested, sent to jail
पुवायां (शाहजहांपुर)। दुष्कर्म के बाद किशोरी के बच्चे को जन्म देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी ने मार्च में देहरादून में बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल की एक महिला ने 14 मार्च को देहरादून के थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वह दो साल से पुवायां के एक गांव में किराए पर रह रही थी। बच्चों के पेपर समाप्त होने पर वह अपने घर पौड़ी गढ़वाल गई थी। उनकी 16 वर्षीय पुत्री के पेट में दर्द होने पर उन्होंने पुत्री को देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

वहां पता चला कि पुत्री नौ माह की गर्भवती है। इसके बाद पुत्री ने एक बच्चे को जन्म दिया था। पुत्री ने बताया कि एक वर्ष पहले उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम के जरिये खुद को लखनऊ का बताने वाले विवेक राजपूत से हुई थी। आरोपी ने पुवायां के गांव आकर उनकी पुत्री से संबंध बनाए और बाद मेें बात करना बंद कर दिया। प्रेमनगर पुलिस ने जीरो पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना पुवायां पुलिस को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जांच में पता चला कि विवेक राजपूत की नामजदगी गलत थी। आरोपी का नाम रोहन है। वह बिजनौर के थाना हल्दौर के गांव तरीकापुर हफीज उर्फ बधावा का रहने वाला है और इस समय देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में राणा चौक के पास रह रहा है।

रोहन शुक्रवार को बड़ागांव आया था, सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेजा गया है। रोहन का मेडिकल कराने के साथ ही डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है, जिसे बच्चे के सैंपल से मैच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed