फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rampur crime branch caught three jwellers

रामपुर क्राइम ब्रांच का छापा, सराफा व्यापारियों ने थाने पर काटा हंगामा

Mon, 03 Feb 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
rampur crime branch caught three jwellers
निगोही। रामपुर क्राइम ब्रांच ने रविवार शाम सराफा दुकानों व व्यापारी के घर छापेमारी कर व्यापारी के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और रामपुर लेकर चली गई। इसके बाद व्यापारियों ने शाम को थाने का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सीओ सदर ने जब स्थिति स्पष्ट कर व्यापारियों को बताया कि रामपुर की क्राइम ब्रांच ले गई है, तब व्यापारी शांत हुए और अपने-अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

रामपुर की क्राइम ब्रांच निगोही कस्बे के सराफा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर रविवार शाम तीन बजे पहुंची और दो दुकानों पर छापेमारी कर एक व्यापारी के बेटे और दूसरे व्यापारी के नौकर को हिरासत में ले लिया। अचानक छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और अपनी-अपनी दुकानों को बंद करके भाग गए। इसके बाद शाम सात बजे यही टीम तीसरे सराफा व्यापारी के घर पहुंची और यहां उसके बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद शाम 7:30 बजे उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना सहित तमाम व्यापारी थाने पहुंच गए और थाना प्रभारी इन्द्रजीत भदौरिया से यह जानना चाहा कि कहां की पुलिस है और क्यों पकड़ ले गई। भदौरिया ने अनभिज्ञता जताई। इस पर व्यापारी भड़क गए। इसी बीच सीओ सदर परमानंद पांडेय निगोही थाने पहुंच गए। थाने पर खड़ी भीड़ को हटाने की कोशिश की। इस पर सर्राफा व्यापारी बसंत लाल सोनी बोले निर्दोषों को बंदी बनाना गलत है। सीओ परमानंद पांडेय बोले चोरी का माल खरीदोगे, तो पकड़े ही जाओगे। इस पर सीओ और बसन्तलाल सोनी में नोंक-झोक होने लगी। बाद में सीओ ने बताया कि क्राइम ब्रांच युवकों को ले गई है। तब फिर व्यापारी शांत हुए। वहीं सीओ सदर ने बताया कि रामपुर की क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों की निशानदेही पर तीन लोगों को उठाया है। उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed