{"_id":"612e85548ebc3ec62c74dacd","slug":"ramleela-shahjahanpur-news-bly4581252124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला का मंचन, 15 को होगा रावण दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला का मंचन, 15 को होगा रावण दहन
विज्ञापन
खत्री धर्मशाला में खिरनी बाग रामलीला समिति की बैठक को संबोधित करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्न
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। श्रीराम लीला समिति खिरनीबाग की बैठक खत्री धर्मशाला में हुई। इसमें चार से 14 अक्टूबर तक रामलीला मंचन व मेला आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आयोजन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
कैबिनेट मंत्री एवं रामलीला समिति के संरक्षक सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस वर्ष रामलीला का मंचन कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कराया जाएगा। 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते रामलीला नहीं हो सकी थी। बताया कि इस वर्ष रामलीला और भव्यता के साथ नवीन सांस्कृतिक मंच पर होगी, नया सांस्कृतिक मंच बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में झूले व दुकानों की व्यवस्था की जाएगी।
रामलीला मंचन से पहले गणेश शोभायात्रा तीन अक्टूबर को शाम 5:00 बजे भोलागंज से शुरू होकर चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, खिरनीबाग होते हुए रात 7:00 बजे तक रामलीला मैदान खिरनीबाग पहुंचेगी। चार से 14 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन रात 8:00 बजे से मेला चलने तक किया जाएगा। 15 को विजयी दशमी पर्व व रावण दहन के साथ मेला का समापन किया जाएगा। 16 अक्टूबर को राजगद्दी शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष निर्भय चंद्र सेठ ने रामलीला मंचन की जिम्मेदारी सौंपी। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल, मेला सचिव नरेंद्र मिश्रा गुरू, मेला प्रबंधक नीरज वाजपेयी होंगे। गणेश शोभा यात्रा के संयोजक राममोहन वर्मा, कोआर्डिनेटर ऋषि कपूर, प्रणव वशिष्ठ, वेद प्रकाश मौर्या, राजनारायण, हितेश अग्रवाल, अनूप गुप्ता, कुणाल अग्रवाल रहेंगे।