{"_id":"5d90f8f88ebc3e014f25e447","slug":"ramleela-shahjahanpur-news-bly378217961","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव विवाह लीला देख रोमांचित हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव विवाह लीला देख रोमांचित हुए दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नगर रामलीला के साथ ही रविवार से ओसीएफ रामलीला भी शुरू हो गई। ओसीएफ में पहले दिन भारद्वाज-याज्ञवल्क्य संवाद, सती द्वारा राम की परीक्षा, शिव विवाह आदि लीलाओं को रोमांचक मंचन किया गया।
लीला में दर्शाया कि किस प्रकार सती, सीता जी का रूप रखकर श्रीराम की परीक्षा लेती हैं और प्रभु उनको पहचान लेते हैं। श्रीराम सती को माता कहकर पुकारते हैं और कहते हैं, माता आप अकेली ही वन में है भोलेनाथ कहां हैं। सती यह सुनकर आश्चर्यचकित रह जाती हैं और सोचती हैं यह तो उनसे अनर्थ हो गया। अपने स्वामी का कहा नहीं माना। सती अपनी गलती का पश्चाताप करने के लिए कैलाश पर्वत लौट जाती हैं। इसी प्रकार दक्ष का यज्ञ विध्वंस, महादेव द्वारा कामदेव का नाश आदि लीलाओं के बाद शिव विवाह लीला का रोचक मंचन किया गया। मंचन में रोहित सक्सेना, अंकित सक्सेना, प्रियंका, सुनैना, रजनी वर्मा, ऐश्वर्य व अन्य का विशेष सहयोग रहा।
वहीं, खिरनीबाग मैदान में चल रही नगर रामलीला में मौसम खुशमिजाज होने पर दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को यहां विश्वामित्र का यज्ञ रक्षा के लिए राम, लक्ष्मण को मांगना, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार आदि लीला का मंचन हुआ। कृष्ण मोहन शर्मा के निर्देशन में चल रही रामलीला में कलाकार दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहे।