फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramhari opens up possibilities for endless endeavors: Prof. PB Singh

अनंत कार्यों की संभावनाएं बनती हैं रामहरि से : प्रो. पीबी सिंह

Thu, 27 Aug 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ramhari opens up possibilities for endless endeavors: Prof. PB Singh
विनोबा सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित कुलपति पीबी सिंह व अन्य। स्रोत: आश्रम
शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम और विनोबा विचार प्रवाह परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रामहरि की 52वीं जयंती समारोह गरिमामय माहौल में मनाई गई। मुख्य अतिथि नेशनल एक्सप्रेस प्रकाशन समूह के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मतदाता संगठन विपिन गुप्ता ने राष्ट्र निर्माण में वैचारिक शुद्धता के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि रामहरि से अनंत कार्यों की संभावनाएं बनती हैं। विनोबा भावे ने 25 अगस्त 1974 को अपने हस्ताक्षर विनोबा के स्थान पर रामहरि करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. सुजाता चौधरी ने विनोबा के स्त्री शिक्षा, ग्राम स्वराज और भूदान आंदोलन संबंधी विचार रखे। डॉ. अनुराग अग्रवाल ने युवाओं को वैचारिक क्रांति से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रो. पीबी सिंह को विनोबा आचार्यकुल सम्मान और डॉ. सुजाता चौधरी को विनोबा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। विनोबा विचार प्रवाह के सूत्रधार रमेश भइया ने आगामी एक वर्ष में सवा करोड़ रामहरि जाप का संकल्प लिया। अध्यक्षता संजय राय ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed