फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramcharitmanas pathh for temple

मंदिर को बचाने के लिए रामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू

Sat, 13 Feb 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ramcharitmanas pathh for temple
तिलहर हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस का पाठ करते महंत रामलखन गिरी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को प्रशासन के द्वारा हटाए जाने के विरोध में आंदोलन लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को हवन पूजन के साथ रामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू हो गया। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे मंदिर के महंत रामलखन गिरी की देखरेख में यज्ञ का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद रामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू कर दिया गया। महंत बाबा राम लखन गिरी ने कहा है कि प्रशासन की मंदिर तोड़ने की मंशा को लेकर रामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया है। कहा कि जब तक प्रशासन मंदिर तोड़ने का निर्णय वापस नहीं लेता तब तक अखंड पाठ जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, मंदिर परिसर के बाहर प्रांगण में हिंदू संगठनों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बजरंग दल, करणी सेना, विश्व हिंदू महासंघ, राष्ट्रीय गो रक्षा संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में तीसरे दिन भी मंदिर तोड़े जाने की आशंका को देखते हुए धरना दिया। इस दौरान अर्पित भामाशाह, मनोज कश्यप, शिवम तिवारी, रिंकू कुशवाहा, हरिओम वर्मा ,सचिन मौर्य, विपिन मौर्य, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed