फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ram Pravesh rawat starts as CMO Shahjahanpur

नवागत सीएमओ रामप्रवेश रावत ने संभाला कार्यभार 

Fri, 07 Jul 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
Ram Pravesh rawat starts as CMO Shahjahanpur
CMO - फोटो : Amar Ujala

जो डॉक्टर और संसाधन हैं उन्हीं से करेंगे बेहतर कार्य 

विज्ञापन

नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी रामप्रवेश रावत ने शुक्रवार को दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सीएमओ कमल कुमार ने उनका स्वागत कर उन्हें चार्ज सौंपा। नवागत अधिकारी का सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने हरदोई बाईपास स्थित जिले की सीमा में प्रवेश करते ही फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यालय पहुंचकर विधिवत चार्ज लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह इससे पहले हरदोई में जिला क्षय रोग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 2011 में देवरिया जिले में सीएमओ परिवार कल्याण के पद पर भी रहे। अपने मातहतों से परिचय के बाद उन्होंने अपनी कार्यशैली भी साफ कर दी। कहा कि चार्ज लेने के बाद कोई औपचारिकता नहीं करनी है, केवल काम करना है। डॉक्टरों की कमी के सवाल पर कहा कि डॉक्टरों की कमी के बाद भी जितने डॉक्टर और संसाधन हैं उन्हीं में पब्लिक को बेहतर सेवा देनी है। शासन की मंशा क अनुरूप सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed