फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ram Barat procession taken out; welcomed with showers of flowers at various places.

Shahjahanpur News: रामबरात निकाली, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

Wed, 14 Oct 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat procession taken out; welcomed with showers of flowers at various places.
जलालाबाद की शोभायात्रा में गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण। संवाद
जलालाबाद। मेला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को नगर में रामबरात धूमधाम से निकाली गई। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा देखने पहुंचे। मुख्य चौराहे पर भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और क्वालिटी चौराहे पर सभासद आकाश गुप्ता के नेतृत्व में नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सेठ जनार्दन गुप्ता ने देव स्वरूपों के जलपान की व्यवस्था की। राजीव सक्सेना ने पूजन-अर्चन, भोग और आरती की। इससे पहले परशुराम जन्मस्थली के महंत सत्यदेव पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में श्रीराम-सीता जी का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद शोभायात्रा परशुराम मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन

--
कैकेई का हठ देख भावुक हुए दर्शक
खुदागंज। नगर के रामलीला मैदान पर मंगलवार को कैकेई-मंथरा संवाद और कैकेई-दशरथ संवाद की लीला का मार्मिक मंचन हुआ। मंथरा ने कैकेई को भड़काकर भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने के लिए तैयार कर लिया। कैकेई के दोनों वर मांगने पर दशरथ व्याकुल होकर मूर्छित हो गए। इस दौरान मेला कमेटी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, गिरीश गुप्ता, वेदराम राठौर, बलिस्टर सिंह, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राम को ले गए साथ
कुर्रियाकलां। कौढ़ा गांव की रामलीला में मंगलवार को विश्वामित्र के यज्ञ रक्षा का मंचन हुआ। विश्वामित्र ने राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम को साथ भेजने के लिए कहा। राम को बालक बताते हुए दशरथ ने असमर्थता जताई। बाद में वशिष्ठ के समझाने पर उन्होंने राम को विश्वामित्र के साथ भेज दिया। रामलीला के मंचन में राकेश पाठक, सुराजू त्रिवेदी, सुरेश पाठक, गोलू दुबे और शिवम दुबे ने सहयोग किया। संवाद

--
रावण जन्म और अत्याचारों का मंचन

कुर्रियाकलां। चौहनापुर की रामलीला में मंगलवार को रावण जन्म और उसके अत्याचारों का मंचन किया गया। कलाकारों ने दिखाया कि रावण ने कुबेर को बंदी बनाकर उनका साम्राज्य छीन लिया। इसके बाद उसने धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा डालने के साथ देवताओं को भी परेशान किया। रावण के अत्याचार से धरती कांप उठी। मंचन में राजकमल पांडेय, सुनील त्रिपाठी, रामस्वरूप कुशवाहा, रामकुमार सिंह और शिवम अवस्थी ने सहयोग किया। संवाद

जलालाबाद की शोभायात्रा में गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण। संवाद

जलालाबाद की शोभायात्रा में गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण। संवाद

जलालाबाद की शोभायात्रा में गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण। संवाद

जलालाबाद की शोभायात्रा में गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed